देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे संवाद

9
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत के दौरान गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी को भगवान बद्रीनाथ से जुड़ी पारंपरिक भोजपत्र माला भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कांग्रेस के अनुसार, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने का मंच बनेगा। कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे तथा युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish