गोपेश्वर रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जनता के स्नेह और विश्वास से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री धामी

6
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second

चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के गोपेश्वर में आयोजित रोड शो में उमड़े हजारों लोगों के जनसमर्थन पर प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जनसैलाब उत्तराखण्ड की जनता के अटूट विश्वास, स्नेह और समर्थन का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोड शो के दौरान जगह-जगह बुजुर्गों, मातृशक्ति, युवाओं और देवतुल्य जनता ने आत्मीय स्वागत एवं आशीर्वाद देकर उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने सभी नागरिकों का हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास सरकार को विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और पारदर्शी शासन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish