ग्रास्टनगंज में हाथियों की आवाजाही पर सक्रिय हुईं विधानसभा अध्यक्ष, वन विभाग को दिए सुरक्षा के निर्देश

4
0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-01, ग्रास्टनगंज में लगातार हाथियों की आवाजाही की सूचना मिलने पर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से सुना।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करते हुए क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, सतर्कता बरतने तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

ऋतु खंडूड़ी ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish