मुख्यमंत्री ने 99 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

6
0 0
Read Time:7 Minute, 0 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अंतर्गत ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़ रुपये, कोषागार रुद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाइलिंग, पैनलिंग आदि के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण का कार्य कराए जाने हेतु 38.06 लाख रुपये, पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र, धौरणखास, देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट (150 केएलडी) के निर्माण तथा साइट विकास हेतु 2.73 करोड़ रुपये तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना हेतु 9.45 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में ककराली टनकपुर से मां पूर्णागिरि धाम तक यात्रा मार्ग में विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाए जाने हेतु 5.00 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 2.00 करोड़ रुपये तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के लोहारगांव में आंतरिक संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु 70.87 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 42.52 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जवाहर नवोदय विद्यालय, लटौली, चम्पावत में छात्र-छात्राओं के व्यायाम हेतु ओपन जिम के निर्माण के लिए 99.44 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 59.66 लाख रुपये, जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर की तहसील यमकेश्वर क्षेत्रांतर्गत जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक संपर्क मार्ग को ‘बीटल्स स्ट्रीट’ के रूप में विकसित किए जाने हेतु 85.74 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 51.44 लाख रुपये तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में ग्राम उच्छैदी नंदा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग के निर्माण हेतु 81.43 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 48.85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट की ग्राम पंचायत डुंगरी फर्त्याल में शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु 75.00 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 45.00 लाख रुपये, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट की सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना हेतु 5.00 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 2.00 करोड़ रुपये, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मां पूर्णागिरि धाम के सेलागाड़ गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य कराए जाने हेतु 19.68 लाख रुपये तथा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा कैडागांव के कैडाकोट बुग स्थल तथा धारी के मौनीबाग आश्रम में एक-एक धर्मशाला के निर्माण हेतु 87.95 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 52.77 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के गोल्डन कार्ड के सुचारु संचालन एवं लंबित देयकों के भुगतान हेतु 75.00 करोड़ रुपये की धनराशि राज्य बजट से स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य योजना, मुख्यमंत्री घोषणा एवं नाबार्ड योजनांतर्गत विभिन्न सड़कों एवं ट्रस पुलों के निर्माण हेतु प्रथम किश्त में 137.60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत जनपद चमोली के विकासखंड नंदानगर की ग्राम पंचायत गोखमल्ला की अनुसूचित जाति बस्ती बगड़ गधेरे में पैदल पुलिया के निर्माण हेतु प्रथम किश्त में 47.03 लाख रुपये, ग्रामीण मोटर मार्ग देवाल के मुंदोली-वाण मोटर मार्ग के वाण से भराण गांव मोटर मार्ग के सतह पुनर्लेपन एवं सुधारीकरण हेतु प्रथम किश्त में 43.36 लाख रुपये तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड यमकेश्वर की ग्राम पंचायत सीला में सतेड़ (खासन) नदी पर बनसारी गांव के पास 30 मीटर स्पान स्टील ट्रस पैदल पुल के निर्माण हेतु प्रथम किश्त में 47.21 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish