मंत्री राम सिंह कैड़ा, मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त ने किया क्विक रिस्पॉन्स टीम का शुभारंभ

5
0 0
Read Time:3 Minute, 23 Second

देहरादून। शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आपदा की परिस्थितियों में त्वरित राहत उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम देहरादून द्वारा आज दिनांक 03 जुलाई, 2026 को “क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT)” का शुभारम्भ किया गया। इस अभिनव पहल के अंतर्गत नगर निगम द्वारा 5 समर्पित क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाहनों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री (शहरी विकास) राम सिंह कैडा, माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से QRT वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री (शहरी विकास)  राम सिंह कैडा एवं माननीय महापौर सौरभ थपलियाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम देहरादून द्वारा प्रारम्भ की गई क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) नागरिकों को आपातकालीन स्वच्छता सेवाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह सेवा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आपदा एवं विशेष परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी तथा नागरिकों को शीघ्र राहत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा 5 समर्पित QRT वाहनों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है तथा प्रत्येक वाहन में 6 प्रशिक्षित कार्मिकों की टीम कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि QRT के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं आपातकालीन स्वच्छता संबंधी सूचनाओं पर टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-4571 जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर QRT सेवा का लाभ लिया जा सकता है।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय, आईएएस, उप नगर आयुक्त तनवीर मरवाह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर निगम के सम्मानित पार्षदगण भी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish