श्रीनगर विधानसभा का सड़क नेटवर्क होगा और मजबूत: डॉ. धन सिंह रावत

1
0 0
Read Time:5 Minute, 28 Second

देहरादून। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिये खिर्सू, पाबों एवं थलीसैण विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत 23 नए मोटरमार्गों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी (यूआरआरडीए) एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ बैठक कर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मोटरमार्गों के निर्माण, डामरीकरण, नवीन सड़कों के सर्वेक्षण तथा आपदाग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने थलीसैण, खिर्सू एवं पाबों विकासखंड में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत प्रस्तावित 23 महत्वपूर्ण मोटरमार्गों गवाणा-मंगलाकोटी मोटर मार्ग, बयाली-मथीगांव मोटर मार्ग,पाटोली से नौगांव-पजयाना मोटर मार्ग, चमेलियू-नैलटौक मोटर मार्ग, चमेलियू-थापला मोटर मार्ग, बगड-कण्डोला-धरखोला- भण्डई मोटर मार्ग, कर्णप्रयाग-हरिद्वार एन०एच० से चुणखेत-मेगोरी-ऐगार मोटर मार्ग, पाबौं-मासौं मोटर मार्ग से ईटूड-धरकोट तल्ला मोटर मार्ग, तलबैंड-मथीगांव मोटर मार्ग, चैरा-बंगारी मोटर मार्ग, त्रिपालीसैंण-किरसाल मोटर मार्ग, एन0एच0 121 से सुनारगांव मोटर मार्ग, चुठाणी-काण्डा गदेरा से घण्डियाली बरतोली मोटर मार्ग, एन०एच० 74 नियर त्रिपालीसैंण-कठूड मोटर मार्ग, एन०एच० 74 नियर भैरवखाल-सलौन मोटर मार्ग, त्रिपालीसैंण-गडोली कुथ मोटर मार्ग, झारपाली – हंस्यूडी – धांधणखेत एमआर, भीरा-गंगाऊ एमआर, उफरैंखाल-भटभटाऊ-भगवतीतलैया मोटरमार्ग, मैखोली-सुंदर गांव से डैड दैडा मोटरमार्ग, कल्याणखल-किमोज-भैरगांव तल्ला मोटरमार्ग, ैभ्52 से बंकुडा मोटर रोड तक तथा जगतपुर से कन्डेई मोटरमार्ग के निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा इन सडकों के निर्माण से क्षेत्र में सड़कों का जाल बीछ जाएगा और गांव-गांव सड़क सुविधा उपलब्ध हो जायेगी।

डॉ रावत ने आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए युद्धस्तर पर पूरा करने को भी अधिकारियों को कहा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को बेहतर, सुरक्षित सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है। सड़क नेटवर्क के विस्तार से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी, पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बैठक में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पाबों, खिर्सू एवं थलीसैण विकासखंडों में 25 मोटरमार्गों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जा चुका है। जिसमें श्रीनगर-1 खंड के 21 मोटरमार्ग, श्रीनगर -2 खंड की 01 तथा सिंचाई खंड बैजरो की 03 सड़कें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त शेष निर्माणाधीन मोटरमार्गों तथा नवीन सड़कों के सर्वेक्षण का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में मुख्य अभियंता उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी एस. के. पाठक, मुख्य अभियंता गढ़वाल मनीष मित्तल, अधीक्षण अभियंता पीएमजीएसवाई एस. के. बसलियाल, अधिशासी अभियंता पी. आर. चमोली, पी.एस. बिष्ट तथा अधिशासी अभियंता यूआरडीडीए विजयपाल नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish