सीएम धामी ने दी विकास कार्यों के लिए 42 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

1
0 0
Read Time:4 Minute, 12 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण, सौन्दर्यीकरण और आपदा राहत आदि विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 42 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ की विधानसभा धारचूला के अन्तर्गत ग्राम सभा बौन में श्री हयॉ गुरु देव व गैरेंग मंदिर सौन्दर्यीकरण व चहारदीवारी निर्माण हेतु 85 लाख रुपये तथा विधानसभा क्षेत्र सल्ट हेतु कुलान्टेश्वर महादेव के मेला स्थल के सौन्दर्यीकरण हेतु 50.08 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार की विधानसभा पिरान कलियर हेतु मेवड़ नागड़ के श्मशान घाट में बाउण्ड्रीवॉल के निर्माण हेतु 16.49 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत दैवीय आपदा से प्रभावित ग्राम मझाडा/कार्लीगाड के 14 प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखने के लिए प्रतिमाह 4000 रुपये की दर से 06 माह के भुगतान हेतु 3.36 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र किच्छा के नगला, लालपुर मोटर मार्ग से इंदर पुर (अम्बेडकर कालोनी) तक मार्ग का प्रीमिक्स कार्पेट द्वारा पुनः निर्माण हेतु 85.49 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा शासकीय भवनों पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट संयत्र (5.5 मेगावाट क्षमता) स्थापित किए जाने हेतु 35.24 करोड़रुपयेकी स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में 14.10 करोड़ रुपये तथा विभिन्न जनपदों के सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर हाई मास्ट संयत्रों की स्थापना हेतु 38 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में 15.20 करोड़ रुपये स्वीकृत करने के साथ ही उरेडा के अन्तर्गत शासकीय भवनों पर सोलर वाटर हीटर संयंत्रों की स्थापना हेतु 6.76 करोड़ रुपयेकी स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में 2.70 करोड़ रुपयेस्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड धारचूला के आदि कैलाश मंदिर में वाह्य रास्ते एवं अन्य सुविधाओं के निर्माण हेतु 3.28 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किमी. आन्तरिक मार्गाे के निर्माण हेतु 4.38 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish