शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस को बनाया खास, मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं

8
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

देहरादून। शिवसेना के युवा हृदय सम्राट एवं युवासेना प्रमुख, युवा विधायक आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस के अवसर पर शिवसेना मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर मिठाई वितरित की तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर शिवसेना के राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने आदित्य ठाकरे को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने देश के युवाओं की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को सदैव प्राथमिकता दी है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को युवाओं के अधिकार और जरूरत के रूप में मजबूती से उठाया है। उनके नेतृत्व एवं कार्यशैली से देशभर के युवाओं को प्रेरणा मिल रही है। गौरव कुमार ने कहा कि आदित्य ठाकरे युवा शक्ति के सशक्त प्रतिनिधि हैं और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके विचार एवं जनसेवा के प्रति समर्पण युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में पंकज तायल, अमित कर्णवाल, शिवम् गोयल, रोहित बेदी, मनोज सरीन, मनमोहन साहनी, विकास मल्होत्रा, फरीद अहमद, वासु परविंदा, कृष्णा बेदी, जितेंद्र निर्वाल, गौरव कलानी, विजय गुलाटी, किशन गोपाल, हेमंत खुराना सहित अनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे। सभी ने आदित्य ठाकरे के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish