भाजपा ने गठित की विधानसभावार कोर कमेटियां, चुनावी रणनीति पर मंथन तेज

5
0 0
Read Time:3 Minute, 25 Second

देहरादून। भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर मिशन 2027 की तैयारियों की शुरुआत करते हुए राज्य में विधानसभावार कोर कमेटी का गठन किया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार बनी इन नवगठित कोर कमेटियों की रणनीतिक बैठकें भी धरातल पर शुरू हो चुकी हैं। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह कमेटियां सांगठनिक मजबूती और चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम होगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में कोर कमेटी का गठन किया गया है। केंद्र द्वारा निर्धारित संरचना के क्रम में गठित इन कमेटियों में संबंधित विधानसभा के सांसद, क्षेत्र में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, महापौर, पालिका अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, सरकार में दायित्वधारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा के अंतर्गत सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों और सांगठनिक विस्तार को देखते हुए, कोर कमेटी के सदस्यों की संख्या प्रत्येक विधानसभा में आवश्यकतानुसार अलग-अलग हो सकती है। जिसमें यह सांगठनिक व्यवस्था, आगामी विधानसभा चुनावों तक पार्टी के हर कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियानों और जमीनी चुनावी रणनीति को संचालित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कोर कमेटी की कार्ययोजना को लेकर बताया कि वर्ष 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से इसे इन्हें बनाया गया है। फिलहाल 70 विधानसभाओं में इन कोर कमेटियों का गठन किया जा चुका है और इनकी बैठकें प्रारंभ हो गई हैं। जिनमें स्थानीय मुद्दों, बूथ प्रबंधन और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा की ये शुरुआत न केवल संगठन के कार्यक्रमों को गति देगी, बल्कि आगामी चुनावों में पार्टी को एक बार फिर प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। जिसका मुख्य उद्देश्य शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक समन्वय को अचूक बनाना है, ताकि पार्टी का हर कार्यकर्ता सीधे तौर पर चुनावी अभियान से जुड़ सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish