विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 60 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

2
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

देहरादून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला 18, धर्मपुर विधानसभा के नेतृत्व में एवं महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चले इस शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही युवा, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग लगातार रक्तदान के लिए पहुंचते रहे। शिविर के दौरान लगभग 60 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो भविष्य में जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि “रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त का कोई विकल्प नहीं होता और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। आज जिस प्रकार युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर इस अभियान में भाग लिया है, वह समाज में जागरूकता और सेवा भावना का सकारात्मक संदेश देता है।”
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस भविष्य में भी जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े ऐसे सामाजिक अभियानों का आयोजन करती रहेगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को सहायता पहुंचाई जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नियमित रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महंत इंद्रेश अस्पताल की चिकित्सकीय टीम, कांग्रेस, युवा कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish