कुमाऊँ पुलिस ने आईजी रिद्धिम अग्रवाल को दी भावभीनी विदाई, देहरादून मुख्यालय में संभालेंगी नया मोर्चा

9
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

नैनीताल/देहरादून।  कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल का स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड (देहरादून) में पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था / CCTNS / SCRB के महत्वपूर्ण पद पर हो गया है। इस अवसर पर कुमाऊँ परिक्षेत्र पुलिस परिवार द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें बेहद भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह में मौजूद परिक्षेत्र के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मचारियों ने आईजी रिद्धिम अग्रवाल के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और उनकी प्रभावी कार्यशैली की जमकर सराहना की। इस दौरान मातहतों और सहकर्मियों ने उनके साथ काम करने के अपने खट्टे-मीठे और प्रेरणादायक अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी रैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आईजी रिद्धिम अग्रवाल द्वारा कुमाऊँ क्षेत्र के लिए दिए गए उत्कृष्ट योगदान के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। संपूर्ण कुमाऊँ पुलिस परिवार ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए और उनके देहरादून मुख्यालय में नए व चुनौतीपूर्ण दायित्वों के सफल निर्वहन, उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish