विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने किया पौधरोपण

74fdb957a1ba3711008b88db89afae3d
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

नैनीताल, 05 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार नैनीताल स्थित लोक भवन परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी चंदन का पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता करते हुए प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का संकल्प नहीं बल्कि जीवनशैली का अभिन्न अंग होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से हरित पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिकाधिक पौधरोपण एवं जनभागीदारी का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यपाल की अपर सचिव रीना जोशी, उप सचिव लक्ष्मण राम आर्या सहित लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish