हिमाचलः किन्नौर में ‘खेत बचाओ अभियान 2026’ का शुभारंभ, एक माह तक चलेगा जागरूकता अभियान

11
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second

रिकांगपिओ: हिमालयी क्षेत्र के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र में मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डा. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र ;केवीके किन्नौर ने जिले में खेत बचाओ अभियान 2026 का शुभारंभ किया है। एक माह तक चलने वाला यह जागरूकता अभियान एक से 30 जून तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत किसानों को मृदा संरक्षण संतुलित पोषक तत्व प्रबंधनए प्राकृतिक खेती तथा पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

केवीके किन्नौर के सह-निदेशक अनुसंधान एवं प्रमुख डाक्टर प्रमोद शर्मा ने बताया कि उद्यान विभाग के उपनिदेशक डाक्टर शमशेर सिंह तथा आत्मा परियोजना निदेशक डाक्टर रमेश लाल के सहयोग से दो बहु.विषयक टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में केवीके के वैज्ञानिक डा. डीपी भंडारी डा. अरुण कुमार, डा. बुधी राम और डा. दीपिका सहित उद्यान एवं कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिले के तीनों विकास खंडों के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित 42 स्थानों को कवर किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रमों किसान.वैज्ञानिक संवादए प्रदर्शनियों और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी तथा टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish