धर्मशाला स्टेडियम बना देश में नंबर-1, मिला ‘बेस्ट ग्राउंड और पिच’ का अवार्ड

3
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम ने एक बार फिर देश-दुनिया में अलग पहचान बनाई है। आईपीाएल-2026 में धर्मशाला के मैदान को ‘बेस्ट ग्राउंड एंड पिच ऑफ द सीजन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके लिए एचपीसीए को 25 लाख रुपए की इनामी राशि से सम्मानित किया गया। इससे पहले वर्ष 2024 में भी स्टेडियम को साढ़े 12 लाख रुपए का पुरस्कार मिल चुका है, जबकि पिछले सीजन में ऑपरेशन सिंदूर की वजह से मैच स्थगित होने से धर्मशाला वंचित रह गया था। गौर हो कि धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल के तीन महत्वपूर्ण मुकाबलों सहित क्वॉलिफायर-1 मैच भी खेला गया था।

इसमें पिच व मैदान की खिलाडिय़ों सहित हर ओर प्रशांसा देखने को मिली। अब धर्मशाला स्टेडियम के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। यह उपलब्धि मैदान की बेहतरीन गुणवत्ता, उत्कृष्ट पिच तैयारियों और पर्दे के पीछे दिन-रात मेहनत करने वाले क्यूरेटरों, ग्राउंड्समैन और प्रबंधन टीम की मेहनत का परिणाम मानी जा रही है। उधर, एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने बताया कि आईपीएल-2026 में मिला यह सम्मान हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish