चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरकी पौड़ी पहुंचे जिलाधिकारी

36711bde8bc3164b2d6741aa0c6840a3
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

हरिद्वार, 31 मई। चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि काे सतर्क जिलाधिकारी ने रविवार को हरकी पौड़ी पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियाें काे जरूरी निर्देश दिए।

रविवार काे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किसी भी स्थान पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यात्रा मार्गों और प्रमुख स्थलों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस एवं सुरक्षा बलों को यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का उद्देश्य चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है, जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish