रुद्रप्रयाग में खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, पांच घायल

88749f2734d4cf37a5dd7946a2463f0d (1)
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

रुद्रप्रयाग, 30 मई : रुद्रप्रयाग के कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत भीरी-परकंडी (पाली लिंक रोड) मोटर मार्ग पर शनिवार को एक कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

पुलिस प्रशासन के अनुसार एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि की टीम उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया तथा पांच घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

मृतकों की पहचान महेंद्र सिंह (68), अंजन सिंह (42) और संगीता देवी (32) के रूप में हुई है। घायलों में रेशमा देवी, दक्षित (5), सानवी (3), वैभव (10) और विहान (8) शामिल हैं। सभी मृतक एवं घायल उथिंड गांव के निवासी बताए गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish