पीएम मोदी का बड़ा तोहफा: रोजगार मेले में 51,000 से अधिक युवाओं को बांटे गए सरकारी नियुक्ति पत्र

untitled-design-(11)18 (1)
0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second

दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘रोजगार मेले’ में 51,000 से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र डिजिटल माध्यम से वितरित किए। ‘रोजगार मेला’ की शुरुआत से लेकर अब तक देश भर में आयोजित ऐसे 18 आयोजनों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”देशभर के हजारों युवाओं के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं।” 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नौकरी पाने वाले सभी युवा देश के विकास की राह में महत्वपूर्ण भागीदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में ये सभी युवा नयी जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ”आने वाले वर्षों में आप सभी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस उपलब्धि के लिए मैं आपको और आपके परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई देता हूं।” 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवा ‘विकसित भारत’ की यात्रा को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, ”रोजगार मेला युवा शक्ति को नए अवसर प्रदान करने के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश की प्रगति को लेकर दुनिया बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा, ”आज दुनिया भारत के विकास के सफर में भागीदार बनना चाहती है।”

अधिकारियों ने कहा कि रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप आयोजित यह ‘रोजगार मेला’ इस दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। शनिवार को देश भर में 47 स्थानों पर ‘रोजगार मेला’ का आयोजन किया गया। भारत के सभी हिस्सों से चयनित ये युवा विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार संभालेंगे जिनमें रेल, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा एवं उच्च शिक्षा विभाग आदि शामिल हैं। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish