केमिस्ट्स की हड़ताल, दुकानें रही बंद, ई-फार्मेसी पर प्रतिबंध की मांग

d 6
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

देहरादून। ऑनलाईन दवा की बिक्री बंद करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस के आहवान पर देश भर में केमिस्ट्स की दुकानें बंद रखकर अपना विरोध व्यक्त किया।

बुधवार को यहां ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स के आहवान पर पूरे देश भर में केमिस्ट्स ने हडताल रखकर अपनी दुकानें बंद रखी। उनकी मांग थी कि ऑनलाइन दवा कि बिव्रफी बंद की जाये तथा कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्कॉउट दिया जा रहा है इसको भी बंद किया जाये। उन्होंने ई-फार्मेसी का पुरजोर विरोध करते हुए इसको जन स्वास्थ्य और रोगी सुरक्षा के लिए बडा खतरा बताया। उनका कहना था कि ईकृफर्मेसी से फर्जी और असत्यापित पर्चे, नशीली दवाओं और एंटीबायोटिक्स तक आसान पहुंच हो जाती है तथा फार्मासिस्ट ओर रोगी के बीच संवाद का अभाव रहता है तथा नकली या अशुद्ध दवाओं का जोखिम रहता है। उनका कहना था कि बडे कॉरपोरेट्स की मनमानी और बाजार बिगडने से अनियमित भारी छूट, छोटे केमिस्टों के अस्तित्व को संकट व पांच करोड की आजीविका प्रभावित हो रही है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि अधिसूचना जीएसआर 220(ई) और जीएसआर 817 (इ) तुरंत वापस लिया जाए तथा अवैध ई-फार्मेसी पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाये। सारा दिन केमिस्ट की दुकानों के बंद रहने से मरीजोें व उनके तिमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish