बीस मई को बंद रहेंगे खाटूश्यामजी मंदिर के कपाट

download (44)
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second

जयपुर/सीकर, 17 मई । खाटूश्यामजी मंदिर से श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने विशेष सेवा-पूजा और तिलक श्रृंगार के चलते 20 मई को पूरे दिन बाबा श्याम के दर्शन बंद रखने का निर्णय लिया है।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि 19 मई की रात 10 बजे से मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। इसके बाद बाबा श्याम के विशेष तिलक श्रृंगार और सेवा-पूजा की तैयारियां शुरू होंगी। इसी कारण 20 मई को पूरे दिन मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।

मंदिर प्रशासन के अनुसार तिलक शृंगार हर वर्ष धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ किया जाता है। इस दौरान मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाता है तथा केवल पुजारी और सेवा से जुड़े लोग ही मंदिर परिसर में मौजूद रहते हैं। कमेटी ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा की योजना निर्धारित समय को ध्यान में रखकर बनाने की अपील की है, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े। विशेष पूजा-अर्चना पूर्ण होने के बाद बीस मई की शाम 5 बजे मंदिर के कपाट पुनः श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish