उत्तराखण्ड के विकास में उद्योग जगत की भूमिका अहम : राज्यपाल गुरमीत सिंह

bcbf382b971b1b682f6e79c1bed66b76
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

देहरादून,15 मई 2026। राज्यपाल Gurmit Singh से शुक्रवार को लोक भवन में Confederation of Indian Industry उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के विकास, निवेश, कौशल विकास और समावेशी प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
संवाद कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि उद्योग जगत केवल आर्थिक संपदा निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण, नवाचार, रोजगार सृजन और सामाजिक परिवर्तन का भी महत्वपूर्ण भागीदार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को विकसित, आत्मनिर्भर और समावेशी राज्य बनाने में उद्योगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य की विकास यात्रा केवल सरकार के प्रयासों से पूरी नहीं हो सकती, इसके लिए सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और समाज के बीच मजबूत सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने निजी क्षेत्र को विकास प्रक्रिया का “स्ट्रेटेजिक फोर्स मल्टीप्लायर” बताते हुए कहा कि निवेश, नवाचार, प्रबंधन क्षमता और तकनीकी दक्षता के माध्यम से उद्योग विकास को नई गति दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार, उद्योग, शिक्षा संस्थानों और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। राज्यपाल ने बताया कि आगामी बैठक में उद्योग, शिक्षा जगत और प्रशासन से जुड़े प्रतिनिधियों को साथ लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि उत्तराखण्ड के विकास के लिए ठोस एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार की जा सके।
बैठक के दौरान Confederation of Indian Industry के सदस्यों ने औद्योगिक विकास, कौशल उन्नयन, निवेश संवर्धन और रोजगार सृजन से संबंधित विभिन्न सुझाव भी राज्यपाल के समक्ष रखे। इस अवसर पर सीआईआई उत्तराखण्ड के अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish