खराब सड़क देखकर मंत्री नाराज, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

2
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोटर मार्ग निर्माण से संबंधित विभिन्न प्रस्तावित एवं संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्यारा-धनौल्टी मार्ग, गढ़-बुरांसखण्डा मार्ग, मोटीधार-मसराना, लोहारीगढ़, कोठियाना, छोटी छमरौली से डोमकोट, विलासपुर कांडली, अनारवाला-मालसी सहित देहरादून के विभिन्न वार्डो की सड़क की स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने गजियावाला, अमन विहार एवं धोरण पुल की स्थिति की जानकारी भी ली। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के मोतीलाल नेहरू मार्ग की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए तत्काल मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं 16 मई को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे, इसलिए उससे पूर्व मार्ग की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। मंत्री ने मसूरी मॉल रोड के सुधारीकरण कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश देते हुए जोहड़ी अनारवाला क्षेत्र में चल रहे सड़क सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में गढ़ी डाकरा क्षेत्र में सड़क चैड़ीकरण कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर लोनिवि के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता ओपी सिंह, ईई राजेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, समीर पुण्डीर, अनुज कौशल, विष्णु गुप्ता, संजय नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish