नकली नोटों के साथ इल्ताफ गिरफ्तार

7be0754aa1f44fa924561665d8990bea
0 0
Read Time:1 Minute, 19 Second

हरिद्वार, 09 मई। जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर उन्हें विभिन्न स्थानों पर समय बदल-बदलकर सघन चेकिंग के लिए लगाया गया था।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसके कब्जे से 09 नकली नोट बरामद हुए। बरामद नकली नोटों की कुल कीमत रुपये 850 बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान इल्ताफ उर्फ अल्ताफ पुत्र नासिर निवासी ग्राम मुण्डलाना, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास नकली नोट कहां से आए और वह इन्हें कहां चलाने की तैयारी में था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish