देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा पर यूकेडी का प्रदर्शन

669d296f454351f9cd14d84e8be8c7d1
0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second

देहरादून, 08 मई । चंपावत में 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ कथित बलात्कार मामले के विरोध में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने ड्रोन चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला ने इस घटना को देवभूमि उत्तराखण्ड को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं एवं बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

महानगर संगठन मंत्री कपिल कुमार ने कहा कि एक तरफ भाजपा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देती है और दूसरी तरफ उन्हीं के नेताओं द्वारा उत्तराखण्ड की बेटियों की अस्मिता को लूटने का कार्य किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसे अपराधियों को कठोरतम सजा नहीं दी जाएगी, तब तक प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएं लगातार घटित होती रहेंगी।

महानगर महामंत्री राजीव नौटियाल ने प्रदर्शन के दौरान मांग की कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दी जाए। यदि सरकार अपराधियों को बचाने का प्रयास करेगी तो उत्तराखण्ड क्रान्ति दल प्रदेशभर में जनआंदोलन खड़ा करेगा।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा।

पुतला दहन में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, केंद्रीय उपाध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल, बहादुर सिंह रावत, रघुवीर राणा, अनूप सिंह राणा, गिरीश कोठारी, राकेश ध्यानी, आशीष बिष्ट, संतोष नौटियाल, राम भट्ट, रमन धनाई, अनीता चंद, संदीप, मनोज भट्ट सहित अनेक मातृशक्ति एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish