परेड में एसएसपी ने जवानों संग लगाई दौड़, फिटनेस और अनुशासन का दिया संदेश

df828c0dd2fa86da3ea5436e2bf7034c
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

हरिद्वार, 08 मई । शुक्रवार परेड के दौरान एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस लाइन परेड मैदान पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। एसएसपी ने प्रशिक्षण ले रहे नए रिक्रूट एवं अन्य जवानों के साथ दौड़ लगाकर उन्हें फिट रहने और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया।

एसएसपी ने कहा कि परेड पुलिस फोर्स के अनुशासन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और सभी जवानों के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों के बीच जाकर उनकी ट्रेनिंग का जायजा लिया तथा अधिकारियों और प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी जवानों को बेस्ट कैडेट बनाने को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रतिदिन परेड का भौतिक निरीक्षण जनपद के अलग-अलग पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन को और बेहतर बनाया जा सके।

परेड के बाद एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मोटर परिवहन शाखा में जनपद को आवंटित नए बोलेरो वाहन की पूजा-अर्चना की गई और उसके बाद वाहन को राजकीय कार्य हेतु रवाना किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish