सीएम धामी ने दी 16 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की मंजूरी

4
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 05.08.2025 को यमुना नदी का जल स्तर में आंशिक अवरोध होने से ग्राम कुन्शाला मध्ये स्थान स्यानाचट्टी में बनी झील में जलमग्न होटलों/भवनों के 19 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 61.09 लाख तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील धनोल्टी, टिहरी, प्रतापनगर, जाखणीधार एवं मदननेगी के विभिन्न गांव में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित परिवार जो किराये के भवनों में निवासरत हैं, को 06 माह के किराये के भुगतान हेतु 4 हजार प्रति माह प्रति परिवार की दर से कुल 19.28 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में प्राविधानित धनराशि में से प्रत्येक जनपद हेतु अनटाइड फण्ड के अर्न्तगत कुल 13 करोड़ की धनराशि जनपदों को अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा के अन्तर्गत श्रद्धा एन्कलेव में सीवर लाईन बदलने एवं संधू एन्कलेव और प्रियदर्शिनी एन्कलेव में एस०पी०एस० निर्माण हेतु धनराशि 2.43 करोड के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान का नाम शहीद लान्सनायक रेवाधर के नाम पर रखे जाने का किया अनुमोदनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान का नाम शहीद लान्सनायक रेवाधर के नाम पर ‘‘शहीद रेवाधर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेतीखान’’ किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish