एमडीडीए ने पुराने तालाब का कायाकल्प कर बनाया आधुनिक पार्क, उमेश शर्मा ने किया लोकार्पण

4
0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second

देहरादून। एमडीडीए ने पुराने प्राकृतिक तालाब का कायाकल्प कर इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुंदर तालाब और पार्क में विकसित किया है, जिसकी कुल लागत लगभग 3.30 करोड़ रुपये रही। इस नई परियोजना का आज क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ द्वारा लोकार्पण किया गया।

विकसित पार्क में योग डेक, वॉकिंग ट्रैक, गज़ीबो, हरियाली और अन्य आधुनिक सुविधाएँ शामिल हैं। अधिकारीयों ने बताया कि यह पार्क अब क्षेत्रवासियों के लिए सैर-सपाटे, स्वास्थ्य गतिविधियों और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा।

एमडीडीए के अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों के लिए हरित और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। पार्क की सुंदरता और सुविधाओं के कारण यह न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

विधायक शर्मा ने कहा कि इस तरह की परियोजनाएँ न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि लोगों के जीवन में स्वास्थ्य और मनोरंजन का संतुलन भी बनाए रखती हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish