किन्नौर: शलखर क्षेत्र के पास स्पीति नदी में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी
रिकांगपिओ: जिला किन्नौर के शलखर क्षेत्र के समीप स्पीति नदी में एक अज्ञात शव नदी में तैरता हुआ पाया गया जिस से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पिछले कल शनिवार को शव स्पीति नदी की तेज धारा में बहते हुए शलखर के समीप बीच नदी में आकर रुक गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद आज दोपहर बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के बड़ी मशक्कत के बाद शव को रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू अभियान में एडीएम पूह घनश्याम दास शर्मा के नेतृत्व में किन्नौर पुलिस, पुलिस क्यूआरटी टीमए होमगार्ड तथा 19वीं वाहिनी आईटीबीपी की टीमें शामिल रही हैं। जिस में थाना पूह के एएसआई कपिल देव, होमगार्ड के वरिष्ठ प्लाटून कमांडर बुद्ध राज सहित कई जवान शामिल थे। प्रशासन के अनुसार शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी पूह ले जाया गया है वही पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
