एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले स्पीकर ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

10
0 0
Read Time:3 Minute, 37 Second

देहरादून। आगामी 28 अप्रैल को उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र “नारी सम्मान लोकतंत्र में अधिकार” को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से देहरादून स्थित विधानसभा भवन में सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा की गई। बैठक में विशेष सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था, वीआईपी एवं आगंतुक प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, फायर सेफ्टी, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, संचार तंत्र, मीडिया प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। माननीय अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पूर्व तैयारियां समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण की जाएं।

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि सत्र के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सकें। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सत्र के दौरान सुरक्षा, शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें। ओर उन्होंने कहा सभी संबंधित विभागों के सहयोग से यह विशेष सत्र सफलतापूर्वक एवं गरिमामय ढंग से संपन्न होगा।

बैठक में शासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें आनन्द वर्धन, मुख्य सचिव, दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, शैलेश बगोली, सचिव गृह, वी. मुरुगेशन, एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर, राजीव स्वरूप, आईजी, गढ़वाल, लक्ष्मण सिंह, आरएसओ, वृत्तांत चौहान, अपर कमिश्नर, गढ़वाल, पी. एस. डोभाल, एसएसपी, देहरादून, नीरज कुमार मिश्रा, एसपी, इंटेलिजेंस, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, सीएमओ, देहरादून, भास्कर सिंह कुलाल, निदेशक, आईटीडीए, इंजीनियर राजीव सेनी, एसई, जल संस्थान, पंकज बडोला, ईई, पीडब्ल्यूडी, रितेश पाण्डेय, रिलायंस जियो, चीफ को-ऑर्डिनेटर, वीरेन्द्र डोगरा, ईई, रायपुर, कृष्ण कुमार मिश्रा, एडीएम, देहरादून तथा रवि शंकर सिंह, हेड, आईटीबीपी उपस्थित रहे। विधानसभा सचिवालय से हेम चन्द्र पंत, प्रभारी सचिव, ललित जोशी, मार्शल उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish