मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, जसवंत ग्राउंड से मां डाट काली मंदिर तक किया स्थलीय निरीक्षण

IMG-20260412-WA0737-780x470
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों के दृष्टिगत गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड से लेकर मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, जिससे कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए। साथ ही उन्होंने यातायात प्रबंधन की सुव्यवस्थित योजना तैयार करने और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी की जाएं। उन्होंने साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish