हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक में लगी आग, दो युवकों की मौके पर मौत

c902491b12880166aab747d4af00b82a
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

हरिद्वार, 11 अप्रैल ।थाना बहादराबाद क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीपुर निवासी राहुल (पुत्र रामवीर) और राजकमल (पुत्र राजेंद्र कुमार) एक ही बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले ही उनकी बाइक को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें तुरंत आग लग गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जलती हुई बाइक से दोनों युवकों के शवों को अलग किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish