युवाओं को रोजगार: CM धामी ने 12 मानचित्रकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

dfdb8e2c0c785cb653e645354ae66169
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

देहरादून, 10 अप्रैल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति राज्य की कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के बाद प्रदेश में अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है, जो सरकार की युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता और सुशासन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही मिलेट के उत्पादन और विपणन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और फसल विविधीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही सेब, कीवी, बागवानी और औषधीय पौधों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कृषि को लाभकारी और युवाओं के लिए आकर्षक बनाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस क्षेत्र से जुड़ सकें।

इस अवसर पर गणेश जोशी, सचिव कृषि एसएन पाण्डेय, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish