बार्सिलोना ने निर्णायक और वीडियो असिस्टेंट रेफरी के बीच हुई बातचीत के रिकॉर्ड की मांग की

8d36c7f9cb9b1f816afc8e729973252f
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second

नई दिल्ली, 10 अप्रैल । स्पेन के क्लब बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड से 0-2 की हार के बाद मैच संचालन को लेकर गुरुवार को यूईएफए में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

विवाद दूसरे हाफ की शुरुआत में हुई एक घटना को लेकर है, जब बार्सिलोना ने पेनल्टी की मांग की थी। आरोप है कि एटलेटिको के गोलरक्षक जुआन मुस्सो ने गोल किक के बाद गेंद को खेल में ला दिया था, लेकिन इसके बाद डिफेंडर मार्क प्यूबिल ने छह गज क्षेत्र के अंदर हाथ से गेंद को छू लिया।

मैच के निर्णायक इस्तवान कोवाक्स ने इस पर खेल जारी रखा और वीडियो सहायक प्रणाली ने भी हस्तक्षेप नहीं किया, जिससे बार्सिलोना के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ में नाराजगी देखी गई।

क्लब ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उनके कानूनी विभाग ने इस मामले को लेकर यूईएफए में शिकायत दर्ज कराई है। क्लब के अनुसार, 54वें मिनट में खेल सही तरीके से शुरू होने के बाद विरोधी खिलाड़ी द्वारा गेंद को हाथ से उठाना स्पष्ट रूप से दंड का मामला था, लेकिन इसे नहीं दिया गया।

बार्सिलोना ने इस फैसले को बड़ी त्रुटि बताते हुए जांच की मांग की है। साथ ही निर्णायक और वीडियो सहायक प्रणाली के बीच हुई बातचीत तक पहुंच देने और गलती होने की स्थिति में आधिकारिक रूप से इसे स्वीकार करने की मांग भी की है।

इस तरह की घटनाओं में पहले भी अलग-अलग निर्णय सामने आए हैं। अप्रैल 2024 में चैंपियंस लीग के एक मुकाबले में बायर्न म्यूनिख को आर्सेनल के खिलाफ ऐसी ही स्थिति में दंड नहीं मिला था, जब गैब्रियल मगलाएस ने गेंद को छुआ था।

वहीं 2024 में ही एक अन्य मुकाबले में वीडियो सहायक प्रणाली ने हस्तक्षेप करते हुए क्लब ब्रुगे को दंड दिया था, जब एस्टन विला के गोलरक्षक एमिलियानो मार्टिनेज और डिफेंडर टायरोन मिंग्स से जुड़ा समान मामला सामने आया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish