छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि: गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हिंदवी स्वराज’ के प्रणेता को दी श्रद्धांजलि

39a203b18e6c6b0b100c3cb85863c1f1
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

नई दिल्ली, 03 अप्रैल । केंद्रीय गृह और सहकारितामंत्री अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। उन्होंने कहा कि उनका अथक संघर्ष और जीवनगाथा अनंतकाल तक देशवासियों को मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।

अमित शाह ने शुक्रवार को एक्स पर अपने संदेश में कहा कि भारतीय स्वाभिमान के अमर प्रतीक और राष्ट्र-गौरव के रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मरण कर उनके चरणों में वंदन करता हूं। धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने लोगों को एकजुट किया और हिंदवी स्वराज की स्थापना की। समुद्र पर नियंत्रण के महत्त्व को समझते हुए उनके द्वारा बनाई गई शक्तिशाली नौसेना उनके अद्वितीय रणनीतिक कौशल और दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का प्रतिबिंब है। एक शासक कैसे एक साथ स्वसंस्कृति और स्वभाषा की रक्षा कर सकता है तथा लोककल्याण के आदर्श भी स्थापित कर सकता है, उनका जीवन इसका आदर्श है।

उल्लेखनीय है कि छत्रपति शिवाजी महाराज (1630-1680) मराठा साम्राज्य के संस्थापक, एक कुशल रणनीतिकार और दूरदर्शी शासक थे, जिन्होंने मुगलों के विरुद्ध ‘स्वराज’ की स्थापना की। 19 फरवरी, 1630 को पुणे के शिवनेरी किले में जन्मे छत्रपति शिवाजी ने गोरिल्ला युद्ध तकनीक से आदिलशाही और मुगल सेनाओं को हराया। अष्टप्रधान मंडल के माध्यम से कुशल प्रशासन, मातृभूमि के रक्षक और ‘हिंदू पद पादशाही’ के प्रणेता के रूप में वे इतिहास में अमर हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish