देहरादून विजिलेंस की बड़ी स्ट्राइक: एक लाख की रिश्वत लेते उपशिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

11da28f65960c01076d279751ae07553
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

देहरादून, 01 अप्रैल। सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने बुधवार को शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उपशिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट और एक महिला को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सतर्कता थाना देहरादून में पंजीकृत मुकदमा के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त धनवीर सिंह बिष्ट, उपशिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला के पद पर तैनात हैं।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ऋषिकेश स्थित गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। सत्यापन के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान अभियुक्ता पुष्पांजलि, निवासी डालनवाला देहरादून, जो वर्तमान में स्वामी उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल गुमानीवाला ऋषिकेश से जुड़ी है। सतर्कता विभाग ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish