बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान: वैश्विक स्तर पर 1,400 करोड़ का आंकड़ा पार

2978598e00da950108da0acb54d01c86
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म हर दिन नए आंकड़े छू रही है और घरेलू के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। जहां दुनियाभर में फिल्म 1,400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, वहीं भारत में भी यह 1,000 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 12वें दिन 25.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसके बाद 13वें दिन इसमें उछाल देखने को मिला और इसने 27.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 899.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अगला लक्ष्य अब 1,000 करोड़ क्लब में एंट्री करना है, जिसे यह जल्द ही हासिल कर सकती है।

दूसरी ओर, पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का प्रदर्शन लगातार कमजोर होता जा रहा है। अच्छी ओपनिंग के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई और ‘धुरंधर 2’ के सामने फीकी पड़ती नजर आ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने 13वें दिन महज 35 लाख रुपये का कारोबार किया, जो पिछले दिन के बराबर ही है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 70.64 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। साफ है कि ‘धुरंधर 2’ की आंधी के सामने दूसरी फिल्में टिक नहीं पा रही हैं और रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish