लीबिया से ग्रीस जा रही प्रवासियों की नाव समुद्र में भटकी, 12 बांग्लादेशी युवाओं समेत 22 की मौत

9c8600f128bf874a57a0d80e3b812e45
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

ढाका, 31 मार्च। लीबिया से ग्रीस जा रही प्रवासियों की नाव समुद्र में रास्ता भटक गई। इस दौरान 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें 12 युवा बांग्लादेश के नागरिक हैं। सुनामगंज के उपायुक्त मोहम्मद इलियास मिया ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस घटना के लिए जिम्मेदार मानव तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करेगा।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सुनामगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजन सरकार ने बताया कि अब तक उन्होंने 12 नागरिकों की मौत की पुष्टि कर ली है। इनमें से छह लोग डेराई उपजिला के, पांच लोग जगन्नाथपुर उपजिला के और एक व्यक्ति दोराबाजार उपजिला का रहने वाला है। सुनामगंज के उपायुक्त मोहम्मद इलियास ने कहा कि इनके शव समुद्र से मिल गए हैं। 28 मार्च को बचाए गए 26 लोगों को ग्रीस के एक शिविर में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस, परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और स्थानीय प्रतिनिधियों से बातचीत करने के बाद अब तक 12 मृतकों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। जान गंवाने वालों में मो. नूरुज्जमान सरदार मोयना (30), साजिदुर रहमान (28), साहन एहिया (25), मुजीबुर रहमान (38), तायक मिया,अबू फहीम, सोहनुर रहमान, शायेक अहमद, मो. नईम मिया, अमीनुर रहमान और मोहम्मद अली हैं।

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मानव तस्करों ने युवकों को 12 से 15 लाख टका के बदले इटली पहुंचाने का वादा करके फंसाया था। सबको सबसे पहले लीबिया ले जाया गया। उन्हें जबरदस्ती ठसाठस भरी नावों में बिठा दिया गया। पुलिस ने बताया कि ग्रीक कोस्ट गार्ड ने 28 मार्च को 26 लोगों को बचाया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish