सड़क हादसे में महिला की मौत

7
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

हरिद्वार: पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक पर सवार दादी और पोता नीचे गिर गए। जिसके चलते दादी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, 23 मार्च यानी सोमवार की दोपहर को मिर्जापुर मुस्तफाबाद निवासी बुजुर्ग महिला कन्नीजा (उम्र 62 वर्ष) अपने पोते के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी, जैसे वो पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी-जस्सावाला मार्ग पर पहुंचे, वैसे ही भीषण सड़क हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी हुई थी और उसमें सामान भरा जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक इतनी तेज गति में था कि चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसा।

इतना ही नहीं अनियंत्रित ट्रक ट्रैक्टर ट्रॉली को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। इसी दौरान बाइक पर सवार दादी और पोता उसकी चपेट में आ गए, जिसमें बुजुर्ग महिला कन्नीजा की मौके वाहन के नीचे कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, महिला के साथ बाइक पर सवार पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा होने के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए. बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उनके परिजन घायल युवक और महिला के शव को लेकर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish