तेल की बढ़ती कीमतों से अमेरिका मालामाल, पर परमाणु हथियार वाला ईरान बर्दाश्त नहीं: अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप

7
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

वाशिंगटन: पश्चिम एशिया में ईरान, अमरीका और इजरायल के बीच जारी जंग की वजह से पूरा वैश्विक ऊर्जा बाजार संकट की स्थिति में है। कच्चे तेल की कीमतें लगाातर बढ़ती जा रही हैं और तमाम देशों के तेल के जहाज इस वक्त होर्मुज स्ट्रेट के आस पास फंसे हुए हैं। ऐसी स्थिति के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि जब भी वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो अमरीका खूब पैसा बनाता है। इसलिए अभी उनका ध्यान तेल की कीमतों पर नहीं, बल्कि ईरान को परमाणु हथियार लेने से रोकने पर है।

ट्रंप ने कहा कि अभी ईरान को रोकना उनके लिए ज्यादा जरूरी काम है वैश्विक बाजार में बढ़ती तेल कीमतों को लेकर अमरीका पर उठते सवालों और दुनिया भर के देशों की परेशानी का जवाब ट्रंप ने एक पोस्ट के जरिए दिया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर लिखा, संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है, इसलिए जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो हमें बहुत लाभ होता है। लेकिन राष्ट्रपति के रूप में मेरे लिए कहीं अधिक महत्वपूर्ण और रुचिकर मुद्दा ईरान जैसे दुष्ट साम्राज्य को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है।

ईरान में जंग छेडक़र अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शायद उस चिंगारी को भडक़ा दिया है, जो खुद उनके घर को झुलसाने लगी है। मिडल ईस्ट में जारी जंग ने तेल की कीमतों में ऐसी आग लगाई है कि खुद अमरीका के लोग परेशान हो गए हैं। ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच बढ़ती तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अमरीका ने अपने रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व से 17.2 करोड़ बैरल तेल बाजार में जारी करने की घोषणा की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish