जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला

1
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार को यहां एक शादी समारोह में एक व्यक्ति ने गोली चलाई, लेकिन इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अधिकारिक सुत्रों के अनुसार, अब्दुल्ला ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां एक व्यक्ति ने काफी नजदीक से उनपर गोली चला दी। उनके आसपास के लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ लिया और बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फारूक अब्दुल्ला के साथ जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। बाद में सुरिंदर चौधरी ने इस घटना को बड़ी सुरक्षा चूक करार दिया। इस बीच फारूक अब्दुल्ला के पुत्र एवं जम्मू-कश्मीर के मुख्यंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अल्लाह दयालू हैं। मेरे पिता बाल-बाल बच गए” उन्होंने कहा कि तत्काल हल्की जानकारी मिली है और यह बताया गया है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर उनके बहुत करीब पहुंच गया था। सुरक्षाकर्मियों ने हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया। उन्होंने सवाल किया कि कोई व्यक्ति जेड प्ल्स एनएसजी सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री के पास पहुंचने में कैसे कामयाब हो गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish