ईरान के साथ संघर्ष के शुरुआती 10 दिनों में 140 अमेरिकी सैनिक घायल; पेंटागन ने जारी किए आंकड़े

179f8f53e4a85274caa54d8c7482a77c
0 0
Read Time:1 Minute, 14 Second

वाशिंगटन, 11 मार्च। पेंटागन ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध के पहले 10 दिनों में अमेरिका के लगभग 140 सैनिक घायल हुए हैं। पेंटागन का अनुमान है कि अमेरिका ने युद्ध के पहले दो दिनों में गोला-बारूद पर 5.6 बिलियन डॉलर खर्च किए। खर्च का यह ब्यौरा इस हफ्ते कांग्रेस के साथ साझा किया गया है।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन के प्रमुख प्रवक्ता सीन पार्नेल ने बयान में कहा, इनमें से अधिकतर को मामूली चोट आई है। आठ अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें सबसे अच्छी मेडिकल केयर मिल रही है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ईरान के 16 सैन्य जलयान नष्ट किए जा चुके हैं। बावजूद इसके ईरान होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग बिछाने की तैयारी में दोबारा जुट गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish