स्मैक की तस्करी करते दबोचा गया युवक, लोहाघाट पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल भी की सीज

a65033a8cdd805c57bbbddd8113775e7
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

चंपावत, 10 मार्च । जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने डैसली बाईपास के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार लोहाघाट-चम्पावत मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध दिखाई दिया। उसे रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से 4.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पार्टी विकासखंड के मोहन कांड गांव के कैलाश सिंह लडवाल (31) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल (यूके 03 बी 9994), 1700 रुपये नकद, पर्स, आधार कार्ड और दो एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमन्त सिंह कठैत, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish