महिला सशक्तिकरण को मिलेगा मंच, 8 मार्च को ‘डून ग्लैम गर्ल’ प्रतियोगिता

IMG-20260129-WA0398
0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second

देहरादून 29 जनवरी ।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून एक भव्य और प्रेरणादायी आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। 8 मार्च 2026 को देहरादून में ‘डून ग्लैम गर्ल’ (Miss & Mrs Doon Glam Contest) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन केवल एक फैशन प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को पहचान देने का सशक्त मंच होगा।

दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शहर की प्रतिभाशाली महिलाएं एवं युवतियां अपनी कला, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर देना तथा समाज में उनके आत्मविश्वास को नई दिशा देना है।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण Mrs Uttarakhand रिदम शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। अपने सशक्त विचारों, आत्मविश्वासी व्यक्तित्व और प्रेरणादायी यात्रा के लिए जानी जाने वाली रिदम शर्मा विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी। उनकी उपस्थिति से आयोजन को विशेष गरिमा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही मिस उत्तराखण्ड 2025 की प्रथम रनर-अप वैष्णवी लोहानी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी, जो अपनी उपलब्धियों और व्यक्तित्व से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को प्रेरित करेंगी।

‘डून ग्लैम गर्ल’ प्रतियोगिता में रैंप वॉक के साथ-साथ लाइव परफॉर्मेंस, इंटरएक्टिव सेशंस, ग्रैंड ब्यूटी पेजेंट, आर्ट वर्कशॉप, फाइन आर्ट एग्ज़िबिशन, लकी ड्रॉ, आकर्षक उपहार, फोटो सेशन तथा भव्य अवॉर्ड सेरेमनी जैसे कई रंगारंग कार्यक्रम शामिल होंगे। यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए सीखने, आगे बढ़ने और स्वयं को निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।

आयोजकों ने बताया कि यह बहुआयामी कार्यक्रम महिलाओं को मंच देने के साथ-साथ उनके सपनों को साकार करने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देगा। कार्यक्रम में भाग लेने की इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish