मुख्यमंत्री धामी ने फहराया झंडा, दिलाई संविधान उद्देशिका की शपथ
Raveena kumari January 26, 2026
Read Time:1 Minute, 12 Second
देहरादून, 26 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास के लिए सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से कार्य किए जा रहे हैं।
