नूरपुर पुलिस ने बरामद की एक किलो 20 ग्राम चरस, एक महिला सहित दो गिरफ्तार

33251f77c69299806cd7e00896a1cce6
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

धर्मशाला, 24 जनवरी । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा चरस और चिट्टा के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखते हुए एक और बडी सफलता हासिल की है। इसी कड़ी में नशा माफिया के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाते हुये पुलिस थाना ज्वाली के अधीन हरसर बस स्टाप के पास एक किलो 20 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने बीती देर रात गश्त के दौरान इस मामले में पवन कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव हरसर तहसील ज्वाली जिला कांगडा व राखी पत्नी अशोक निवासी हाऊस नम्बर 11, वार्ड नम्बर 1, सपेरा बस्ती, दोराहा लुधियाणा पंजाब को गिरफ्तार किया है। जिस पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना ज्वाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त मामले में आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान यह पाया गया है कि आरोपी पवन कुमार शातिर व अभ्यस्थ अपराधी है जिस पर पहले भी पुलिस थाना ज्वाली में एनडीपीएस एक्ट के अधीन 1 मामला व आबकारी अधिनियम के तहत 11 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जिला पुलिस नूरपुर का नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish