Read Time:1 Minute, 13 Second
नई दिल्ली: WPL 2026 का चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा और इसका ख़िताबी मुक़ाबला वड़ोदरा में खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन के सभी मुक़ाबले दो वेन्यू – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई और वड़ोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीजन का पहला मुक़ाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह पहली बार है जब डब्ल्यूपीएल जनवरी-फरवरी महीने में खेला जाएगा। इससे पहले तीनों सीजन का आयोजन फरवरी-मार्च के दौरान किया गया था। डब्ल्यूपीएल के अब तक तीन सीजन में से दो सीजन मुंबई इंडियंस ने जीते हैं और वह इस समय डब्ल्यूपीएल की मौजूदा चैंपियन हैं। जबकि दूसरा सीजन स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स तीनों ही सीजन में उपविजेता रही है।
