ग्रेटर नोएडा में भारत का गोल्डन पंच, मीनाक्षी, अरुंधति और प्रीति ने जीता लगातार 3 स्वर्ण
Raveena kumari November 21, 2025
Read Time:1 Minute, 15 Second
नोएडा: भारतीय महिला मुक्केबाजों ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित वल्र्ड बॉक्सिंग कप फाइनल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया। मीनाक्षी हुड्डा, अरुंधति चौधरी और प्रीति पंवार ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर भारत की झोली में लगातार तीन स्वर्ण पदक डाले। अंतिम दिन कुल 15 भारतीय मुक्केबाजों को स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरना था, जिनमें से इन तीनों ने सबसे पहले देश को स्वर्णिम सफलता दिलाई। भारत को पहला स्वर्ण पदक मीनाक्षी हुड्डा ने 48 किलोग्राम वर्ग में दिलाया।
मीनाक्षी ने फाइनल में उज्बेकिस्तान की मुक्केबाज फरजोना फोजिलोवा को 5-0 से क्लीन स्वीप करते हुए शानदार जीत दर्ज की। मीनाक्षी ने अपनी ओपनिंग राउंड में शानदार क्लीनिकल प्रदर्शन किया।
