LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो अज्ञात आतंकियों को किया ढेर

0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने कल देर रात नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

घुसपैठियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर कहा कि चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इससे पहले सेना ने कहा था कि सेक्टर में घुसपैठ की संभावित कोशिश के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद सैनिकों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। चिनार कोर ने कहा कि सात नवंबर को घुसपैठ की कोशिश के संबंध में एजेंसियों से मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ शुरु हो गयी और आतंकवादियों को घेर लिया गया। एक महीने के भीतर कुपवाड़ा जिले में नाकाम की गई घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश है। 14 अक्तूबर को जिले के माछिल सेक्टर में दो घुसपैठिए मारे गए थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish