हिमाचलः किन्नौर महोत्सव 30 अक्टूबर से: DC अमित शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की

21
0 0
Read Time:1 Minute, 8 Second

रिकांगपिओ: आगामी 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 के सफल आयोजन के मद्देनजर उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति डाक्टर अमित कुमार शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी। डाक्टर अमित कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का शुभारंभ राजस्व, बागबानी जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे जबकि महोत्सव का समापन प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा 31 अक्तूबर को मैराथन दौड़ का भी आयोजित किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish