देहरादून में छठ पूजा के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी, DJ और पटाखों पर रोक

1
0 0
Read Time:4 Minute, 17 Second

देहरादूनः इस बार छठ पूजा के दौरान घाटों पर डीजे और आतिशबाजी नहीं बजाई जाएगी। भगदड़ की आशंका के चलते पुलिस ने इस पर रोक लगा दी है। उन्होंने यातायात योजना भी जारी की है और घाटों तक पहुँचने के लिए पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए हैं। पूजा के दौरान अगर कोई वाहन गलत पार्किंग में पार्क किया जाता है, तो पुलिस ₹1,200 का जुर्माना लगाएगी और उसे टो करके ले जाएगी। इसके लिए दो क्रेन तैनात की गई हैं। छठ पूजा प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबनी, नेहरू कॉलोनी आदि क्षेत्रों में मनाई जाएगी। पुलिस ने 27 और 28 अक्टूबर के लिए यातायात योजना जारी की है। सुरक्षा कारणों से घाटों पर पुलिस बल और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

मार्ग परिवर्तन योजना इस प्रकार होगी:
दून से सहसपुर-विकासनगर जाने वाले वाहन रांघड़वाला तिराहा, दारू चौक, बड़ोवाला, सिंघनीवाला तिराहा और धूलकोट होते हुए जाएँगे। नंदा की चौकी छठ पूजा में शामिल होने वाले दून शहर के श्रद्धालु रांघड़वाला तिराहा और प्रेमनगर चौक होते हुए नंदा की चौकी स्थल की ओर बढ़ेंगे। भाऊवाला से प्रेमनगर जाने वाले वाहन सुद्धोवाला चौक, बालाजी धाम कट, ठाकुरपुर रोड और प्रेमनगर चौक से होते हुए आगे बढ़ेंगे।

बिधौली से प्रेमनगर जाने वाले वाहन नंदा की चौकी, सुद्धोवाला चौक, बालाजी धाम कट, ठाकुरपुर रोड और प्रेमनगर चौक होते हुए आगे बढ़ेंगे। प्रेमनगर से झाझरा, सुद्धोवाला और बिधौली जाने वाले वाहनों को ठाकुरपुर रोड और बालाजी धाम से होकर भेजा जाएगा। धूलकोट तिराहा से भारी वाहनों को सिंघनीवाला की ओर डायवर्ट किया जायेगा और बड़ोवाला होते हुए जायेंगे। यहाँ पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी सेलाकुई, झाझरा, प्रेमनगर और दून सिटी से आने वालों के लिए सुभारती कॉलेज, उत्तरांचल विश्वविद्यालय के पास, नंदा की चौकी स्थित पेट्रोल पंप के पास और आसन नदी के किनारे पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

सेलाकुई क्षेत्र में नदी क्षेत्र में खाली जगह पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। मालदेवता, रायपुर और बालावाला से आने वालों के लिए मालदेवता रोड पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। आईएसबीटी, क्लेमेंटटाउन और मोहब्बेवाला क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए चंद्रबनी हाट बाजार मैदान में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। आईएसबीटी, क्लेमेंटटाउन और मोहब्बेवाला क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

छठ पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में भगदड़ की आशंका को देखते हुए डीजे और आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुरक्षा के लिए घाटों पर एसडीआरएफ और जल पुलिस के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे छठ पूजा के दौरान सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और निजी वाहनों का कम से कम उपयोग करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish