MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी रविवार को भी मैदान में सक्रिय; राजपुर रोड का किया निरीक्षण

571297702_1240429324795621_4608511282526048481_n
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कुशल नेतृत्व और बेहतर कार्यशैली का परिचय देते हुए शहर के सौंदर्यीकरण अभियान को नई गति देने के लिए अवकाश के दिन भी मैदान में सक्रिय रहे। आज रविवार उन्होंने स्वयं राजपुर रोड और दिलाराम चौक क्षेत्र का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया।

राजधानी की सड़कों को सुंदर और आकर्षक बनाने में एमडीडीए जुटा है। राजपुर रोड पर डिवाइडरों की पेंटिंग, पौधरोपण और भित्तिचित्रों से शहर की दीवारें क्लीन एंड ग्रीन संदेश दे रही हैं। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि “विकास कागजों पर नहीं, सड़कों पर दिखना चाहिए। देहरादून सिर्फ राजधानी नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पहचान है।

उन्होंने परियोजनाएं समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए, साथ ही स्थानीय कलाकारों और नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया। उनकी मौजूदगी से कर्मचारियों में उत्साह बढ़ा। एमडीडीए अब ईसी रोड, सहारनपुर रोड, आईएसबीटी क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर भी सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करने जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish